ब्राह्मण समाज महिला मंडल ने रोपे पौधे

asish malviya
अशोकनगर। ब्राह्मण समाज महिला मंडल द्वारा स्थानीय एक्सीलेंसी कॉलेज में पौधारोपण कार्यक्रम रखा गया। जिसमें समाज की महिलाओं ने पौधारोपण किया एवं पर्यावरण को स्वच्छ बनाने के लिए, पौधे का संरक्षण  करने का संकल्प लिया और महिलाओं को मीठा नीम औषधीय पौधा एवं तुलसी के पौधे भेंट किए गए।
इस अवसर पर श्रीमती विजय शुक्ला, श्रीमती बकुल त्रिपाठी, अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा जिलाध्यक्ष श्रीमती रचना नायक, श्रीमती  बीणा व्यास, आशा कौशल, मीना शुक्ला, शुधा शर्मा, नीतू दुबे, शारदा विदौलिया, सरोज शर्मा, आशा शर्मा, शोभा शर्मा, कमलेश दुवे, सपना नायक, उमा दुबे, भावना शर्मा आदि ब्राह्मण समाज की महिलायें मुख्य रूप से उपस्थित रहीं।