लगातार मप्र की कांग्रेस सरकार कर रही प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा: यशोधरा राजे सिंधिया 

मध्यप्रदेश बचाओ-काँग्रेस सरकार भगाओ के नारे के साथ भाजपा का घन्टानाद आंदोलन कर किया कलेक्ट्रेट का घेराव


khemraj mourya


शिवपुरी। मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार द्वारा प्रदेश के किसानों, युवाओं और समाज के विभिन्न वर्गों के साथ निरंतर की जा रही धोखाधड़ी, जनकल्याण की योजनाओं को बंद करने के षडयंत्र तथा केन्द्र की योजनाओं का प्रदेशवासियों को लाभ लेने से रोकने के खिलाफ , प्रदेश सरकार को उसकी वादा खिलाफी के प्रति हम बार-बार आगाह कर रहे है। लेकिन सरकार मध्यप्रदेश की जनता को परेशान करने से बाज नहीं आ रही है। कई बार सरकार से किसानों की कर्जमाफी जैसे वादों पर अमल करने का आग्रह किया, लेकिन मुख्यमंत्री कमलनाथ और उनकी सरकार के कानों पर जूं नहीं रेंगी। प्रदेश के नागरिकों की उपेक्षा लगातार मप्र की कांग्रेस सरकार कर रही है। भारतीय जनता पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी इस बात को लेकर आज भाजपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व कैविनेट मंत्री विधायक श्री मंत यशोधरा राजे के नेतृत्व में जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने घन्टानाद कर अपना आक्रोश प्रकट किया है।



कलेक्ट्रेट मुख्यालय पर श्रीमती यशोधरा राजे सिंधिया ने  कहा कि आज कल तो मप्र की सरकार स्थानांतरण उधोग, अवैध खनन उधोग में व्यस्त है।कांग्रेस ने अपने चुनावी वचन पत्र की तरह सिर्फ घोषणाएं ही कर पाई, प्रदेश भर के किसानों का 2 लाख कर्ज माफी पर सिर्फ सर्टिफिकेट बांटकर आज तक किसानों को कर्जमाफी राहत प्रदान नही की गई,प्रदेश भर के युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की घोषणा पर कोई अमल नही किया गया, जिससे युवाओँ में आक्रोश पनप रहा है। प्रदेश भर में कानून व्यवस्था को ताक पर रख कर स्थानांतरण उधोग चलाकर अधिकारी कर्मचारी को वेवजह परेशान किया जा रहा है।इसीलिए पार्टी कार्यकर्ताओं ने आज प्रदेश के सभी जिलों में कलेक्टर कार्यालय के घेराव  किया है। भारतीय जनता पार्टी के मध्यप्रदेश में कुंभकरण नींद सोई हुई कांग्रेसी कमलनाथ सरकार के खिलाफ प्रदेश भर में घंटानाद कार्यक्रम का आयोजन किया इसी क्रम में आज शिवपुरी जिले में घंटानाद कार्यक्रम का शुभारंभ शहीद तात्या टोपे की बलिदान स्थली से किया भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्रित होकर गुरुद्वारा चौक ,माधव चौक, कोर्ट रोड होते हुए कलेक्ट्रेट पर पहुंचकर कलेक्ट्रेट का घेराव किया एवं राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा



घंटे-घडिय़ाल बजाकर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने निकले हैं भाजपा कार्यकर्ता : सुशील रघुवंशी
भाजपा जिलाध्यक्ष सुशील रघुवंशी  ने जिला इकाई के द्वारा किये घन्टानाद आंदोलन के वक्तव्य में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार कुंभकर्णी नींद में सो रही है। उसे जनता के हितों की चिंता नहीं है। प्रदेश में व्याप्त भ्रष्टाचार, ध्वस्त होती कानून व्यवस्था, खस्ताहाल होती सड़कों, गायब हुई  भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे लादे जाने विरोध में भारतीय जनता पार्टी ने जिला मुख्यालय में घंटानाद आंदोलन कर सरकार को चेताया है।  हमारे पार्टी कार्यकर्ताओं ने जिला मुख्यालय पर कलेक्टोरेट कार्यालय का घेराव कर घंटे-घडिय़ाल तथा मंजीरे बजाकर सरकार को कुंभकर्णी नींद से जगाने का प्रयास किया है। जिला संगठन एवं कार्यक्रम प्रभारी  श्री राजेश दुबे ने मप्र सरकार की नीतियों की कड़ी आलोचना करते हुए बताया कि किसानों की कर्ज माफी की थोथी घोषणा साबित हुई, बेरोजगारी भत्ते का वादा निकला धोखा ,आवास योजना बंद, बुजुर्गों की तीर्थयात्रा बंद, गरीब बेटियों की शादी के लिए पैसा मिलना बंद, इस सरकार में हत्या लूटपाट बलात्कार अपहरण का दौर निरन्तर जारी हो चला। कार्यक्रम के जिला प्रभारी एवं पूर्व विधायक प्रहलाद भारती ने कहा कि किसानों के साथ जितना छलाबा इस सरकार ने किया है यह वाकई चिंताजनक है। किसानों का कर्ज माफ नही किया , बिजली मिल नही रही, ओलापीडितों व अन्य समस्याओं से खराब फसल को कोई देखने तलक नही पहुँचा, किसानों को समर्थन मूल्य पर बोनस भी मिलना बंद, फसल का लाभकारी मूल्य तो छोडि़ए बल्कि फसलें बेचने में किसानों को हुई परेशानी का सम्पूर्ण जिले की जनता ने देखा था, आज जिले की सभी मंडियों की खस्ताहाली से सभी वाकिफ है । वर्तमान सरकार ने किसान भाईयों को शर्मसार कर  लाचार कर दिया। इस अवसर पर विधायक वीरेंद्र रघुवंशी जिला प्रभारी राजेश दुबे, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ओमप्रकाश खटीक, सुरेंद्र शर्मा, पूर्व विधायक माखनलाल राठौर, देवेंद्र जैन, कामता प्रसाद बेमटे, रमेश खटीक, प्रीतम लोधी, राजू बाथम, अजीत जैन, रामगोपाल चौधरी, हेमंत ओझा, राजकुमार खटीक, ओम प्रकाश शर्मा, अशोक खंडेलवाल, तेजमल सांखला, लक्ष्मी जाटव, भानु दुबे, जगदीश यादव, मुरारी लाल धाकड़, ओमी जैन, विमलेश गोयल, विष्णु जैमिनी, दिलीप मुदगल, कपिल जैन, अमित भार्गव, डॉ राकेश राठौर, रामू बिंदल, नीलम बघेल, सरोज धाकड़, सुषमा ओझा, श्रीमती किरण कुशवाह, डॉ रश्मि गुप्ता, एड. गजेंद्र यादव, नवाब सिंह कुशवाह, जंडेल सिंह गुर्जर, धनपाल यादव, मुकेश चौहान, सोनू विरथरे, पृथ्वीराज यादव, केरल लोधी, रामस्वरूप रिझारी, कपिल जैन, मानक चंद राठौर, राजीव जैन, केपी परमार, राजू शर्मा, लालू शर्मा, बनवारी लाल श्रीवास्तव, संदीप भार्गव, नवनीत सेन, गिरिराज शर्मा, डॉक्टर तुलाराम यादव, रामकरण यादव, बीनू शर्मा, आकाश राठौर, जयदीप कुशवाह, लोकपाल लोधी, अरविंद बेडर, हरिओम काका, विष्णु राठौर, रामबाबू मंगल, विमलेश गोयल, मनीष अग्रवाल, अशोक शिवहरे, अभिषेक शर्मा, अरुण पंडित, आलोक बिंदल, नीरज खटीक, गौरव चौबे, लालजीत आदिवासी, हेमपाल दांगी, विपिन खेमरिय, मनोज शर्मा, सुनील गुप्ता, सुनील लोधी, किरण लोधी, दिनेष रावत, वीरेंद्र रावत सहित सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित हुए।