अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गंभीर घायल


amjad khan
शाजापुर। अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार गम्भीर रूप से घायल हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार गुरुवार रात करीब 11.40 बजे धाराखेड़ी रोड पर ग्राम पिपलिया इंदौर निवासी हुकुमसिंह पिता कन्हैयालाल 40 वर्ष की बाइक को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस घटना में हुकुमसिंह गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना मिलने पर एम्बुलेंस 108 के ईएमटी जितेंद्र देवतवाल और पायलेट अशोक मालवीय मौके पर पहुंचे और घायल को उपचार के लिए शाजापुर अस्पताल पहुंचाया जहां से प्राथमिक उपचार के बाद घायल को इंदौर रैफर कर दिया गया।