भगोरिया पर्व चरमोत्कर्ष पर हजारो पांव थिरके ढांेल मांदल की थाप पर 

भाजपा एवं कांग्रेस ने निकाली गैर
noman khan
झाबुआ। संस्कृतियां समाज का दर्पण होती है ओर आदिवासी समाज में इन संस्कृतियो का पुरातन काल से महत्व चला आ रहा है। इसी कडी में जिले का परम्परागत पर्व भगोरिया धूमधाम से मनाया जा रहा है। ंविगत 3 मार्च से प्रारंभ हुये भगोरिया पर्व का समापन 9 मार्च को होली दहन के साथ सम्पन्न होगा।



भगोरिया पर्व समापन के पूर्व षनिवार को जिले के मेघनगर, राणापुर, झकनावदा व बामनिया में इस पर्व का आयोजन हजारो पावो को थिरकने के लिये बाध्य कर गया। भगोरिया पर्व पर जहा आदिवासी समाज परम्परागत रूप सेे सज धज कर ढोल, मांदल, तराषे एवं बासुरी की मधूर धून पर थिरकते हुये नजर आये वही महिलाये भी बढ चढकर भगोरिया मेलेा में षिरकत कर इस परम्परागत पर्व को साकार करने के लिये अपनी सहभागिता नजर आई।



मेघनगर में आयेाजित भगोरिया में कांग्रेस की विषाल गैर निकाली गई। जिसमें झाबुआ विधायक कांतिलाल भूरिया, उद्योगपति सुरेषचद्र जैन, डाॅ विकां्रत भूरिया, प्रकाष रांका, यामिन षेख, कालूसिंेह नलवाया, आनंदी पडियार, संदीप जैन, सहित बडी संख्या मे ग्रामीणो ने भाग लिया। विधायक कांतिलाल भूरिया एवं वीरसिंह भूरिया ने सभी को भगोरिया पर्व की बधाई देते हुये षुभकामनाएं दी। मेघनगर भगोरिये में लोग थिरकते हुये नजर आये।



वही राणापुर मे भी आयोजित भगोरिया मेले में विधायक कांतिलाल भूरिया, जोबट विधायक सुश्री कलावती भूरिया, डाॅ विक्रांत भूरिया, प्रकाष रांका, चंदु पडियार,रूपसिंह डामोर सहित कांग्रेसजनो ने परम्परागत रूप से ढोल के साथ विषाल गैर निकाली। स्वयं कांतिलाल भूरिया भी ढोल बजाकर गा्रमीणो की खुषियो में षामिल हुये। वही भाजपा की ओर से भी गैर निकाली गई। जिसमें पूर्व विधायक कलसिंह भाबर, ने मेघनगर में षिरकत की। भगोरिया पर्व पर युवाओ ने भी जमकर पर्व का लुत उठाया तथा दोनो जगहो भगोरिया हाटो में जमकर खरीददारी की। तथा होलीकोत्सव के लिये पूजन सामग्री का क्रय किया गया। तथा ग्रामीण युवकांे एवं युवतियो ने झुले चकरी का भी आनंद लिया। 


आज रविवार को जिले में झाबुआ, रायपुरिया, काकनवानी, एवं ढोल्यावाड में भगोरिया पर्व का परम्परागत रूप से आयोजन होगा। वही होली दहन के दिन सोमवार को पेटलावद, कुंदनपुर, रंम्भापुर, रजला, ओर मोहनकोट में हजारो लोगो भगोरिया पर्व में षामिल होकर इस पर्व का समापन करेगे।