महिला के शरीर में देवी आ गई, बोली- पहले मेरे आगे ढोक लगाओ, नहीं तो थाना भस्म कर दूंगी


khemraj mourya
शिवपुरी। शहर के चीलौद क्षेत्र में काली माता मंदिर के पट खोलकर पूजा कराने पर पुलिस एक पुजारी को उठा लाई। उसकी पत्ऩी भी फिजीकल थाने पहुंच गई। महिला अपने शरीर में देवी उतर आने की बात कहने लगी। पुलिस वालों ने पूछा तो महिला ने कहा कि पहले मेरे आगे ढोक लगाओ। पति को नहीं छोड़ाा तो थाना भस्म कर दूंगी। करीब आधा घंटे महिला ने थाने में हंगामा किया। बाद में पुलिस ने पुजारी के खिलाफ धारा 188 के तहत कार्रवाई कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के मुताबिक चीलौद क्षेत्र में गुरुवार की देर शाम फिजीकल टीआई सुनील खेमरिया टीम के साथ भ्रमण पर निकले। चीलौद क्षेत्र में कोलियों का मंदिर (काली माता मंदिर) पर महिलाएं और बच्चों की भीड़ दिखाई दी। यहां पुजारी रामू कोली ने रामनवमीं के उपलक्ष्य में मंदिर के पट खोलकर पूजा शुरू करा दी थी। पुजारी रामू कोली को थाने ले आए। कुछ देर बाद उसकी पत्नी भी थाने आ गई। थाना परिसर में शरीर में देवी उतर आने जैसा व्यवहार करने लगी। करीब आधा घंटे तक पुलिस वालों को परेशान करती रही। पुलिस ने रामू कोली के खिलाफ धारा 188 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। शुक्रवार को न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है। फिजीकल थाना परिसर में पुलिसकर्मियों ने हंगामा कर रही महिला से पूछा कि बाई आपकी क्या समस्या है। इस पर महिला कहने लगी कि मेरी कोई समस्या नहीं है। पहले ढोक लगाओ, मेरे दर्शन करके पूछो, भगतजी को कैसे लै गओ। वो मेरी सेवा कर रहा है। महिला खुद को देवी मां बताकर भगवतजी (पुजारी) को छोडऩे के लिए धमकाने लगी। कहने लगी कि नाश कर दूंगी, थाना भस्म कर दूंगी।