ब्राह्मण समाज का गायत्री अनुष्ठान कल

awdhesh dandotia
मुरैना/जौरा। सनाठ्य ब्राह्मण सभा जौरा की ओर से मां गायत्री के सवा लाख मंत्रजाप अनुष्ठान कार्यक्रम कल शनिवार को आयोजित किया जा रहा है। जिसमें नवीन कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण व समाज का होली मिलन समारोह भी आयोजित होगा। 
सनाठ्य सभा जौरा के अध्यक्ष जगदीश शुक्ला ने बताया कि समष्टि कल्याण, सामाजिक सद्भाव, एकता की मंगल कामना के लिए सभी विप्रजनों के सहयोग से सनाठ्य ब्राह्मण धर्मशाला जौरा में 14 मार्च शनिवार प्रात: 5 बजे से गायत्री मंत्रजाप का शुभारंभ होगा। तत्पश्चात हवन, शपथ ग्रहण व होली मिलन समारोह का आयोजन होगा। उन्होंने बताया कि कार्यक्रमों में अंचल की आध्यात्मिक तेज के प्रतीक महामंडलेश्वर हरिदास महाराज जरेरूआ सरकार, संत रामलखन दास महाराज, महंत रामजानकी मंदिर शेखपुर, नारायण दास महाराज तीर्थ वाले महाराज, दिनेशानंद महाराज कैलारस सहित अन्य संतजन आशीर्वाद देने के लिए विशेष रुप से पधार रहे हैं। अध्यक्ष श्री शुक्ला ने सभी विप्र समाज से इस कार्यक्रम में शामिल होकर धर्म लाभ लेने का आव्हान किया है।