ब्राह्मण समाज की बैठक रविवार को पटेल पार्क में 

khemraj mourya
शिवपुरी। सम्पूर्ण एकता के संकल्प को परिपूर्ण करने के लिये ब्राह्मण समाज के पदाधिकारी प्रत्येक वार्ड में जाकर विप्र बंधुओं से भेंट कर रहें है। तथा वार्ड की कार्यकारिणी का गठन कर समाजिक एकता का संदेश देते हुये, सामाजिक कार्य आयोजित करने की रूप रेखा तैयार करने के साथ साथ विप्र बंधुओं से सुझाव भी आमंत्रित किये जा रहे हैं। इससे पूर्व ब्राह्मण समाज द्वारा शहर के विप्र बंधुओं का सर्वे कार्य पूर्ण कराया जाकर सदस्यता अभियान को अंतिम रूप दिया जा चुका है। 
सर्व ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा एवं महावीर मुदगल ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए बताया कि समाज के हर व्यक्ति की सहभागिता हर सामाजिक गतिविधि में सुनिश्चित करने तथा ब्राह्मण समाज को सगंठित करने के उद्वेश्य से सर्व ब्राह्ममण समाज द्वारा विप्र बंधुओं की बैठक वार्ड वाय वार्ड आयोजित की जा रही है। सर्व ब्राह्मण समाज द्वारा सर्वे का कार्य पूरा कर लिया गया है। वार्डों में आयोजित होने वाली बैठकों में वार्ड अध्यक्ष के साथ साथ कार्यकारिणी सदस्य का निर्वाचन कराकर समिति भी गठित की जा रहीं हैं। आगे की जानकारी में ब्राह्मण समाज के प्रेमशंकर शर्मा एवं समाजसेवी राकेश विरथरे ने संयुक्त रूप से बताया कि वार्ड नम्बर 31 की नवीन कार्यकारिणी के गठन हेतू 15 मार्च रविवार को दोपहर 2 बजे से पटेल नगर के पटेल पार्क में ब्राह्मण समाज की बैठक आयोजित होगी। बैठक में शिवानगर, नरेन्द्र नगर, शिवाजीनगर, विवेकानंद पुरम, अशोक बिहार, चित्रा नगर, बिजय नगर, चौकसे का बगीचा, मौहिनी सागर कॉलोनी, फिजीकल कॉलोनी, बाजपेयी का बगीचा, पटेल नगर, शिव शक्ति नगर क्षेत्र के विप्र बंधुओं से बैठक में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होने की अपील की गई है। अपील करने वालों में ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष पुरूषोत्तम कांत शर्मा, विवाह सम्मेलन समिति के संयोजक राजेन्द्र पिपलौदा, संभागीय अध्यक्ष रामकुमार भार्गव, पूर्व सम्मेलन अध्यक्ष महेश शर्मा, राजेन्द्र पाण्डेय, द्वारिका प्रसाद भटेले, सन्तोष शर्मा, विनोद मुदगल, रामस्वरूप शर्मा, महेन्द्र दुवे, डॉ. गोपाल दण्डौतिया, प्रेमशंकर शर्मा, डॉ. योगेन्द्र शुक्ला, संजय गौतम, राजीव वैचेन, राधेश्याम शर्मा, ललित आचार्य, डॉ. कौशल गौतम, रोहिणी अवस्थी, ऐश्वर्य शर्मा, अरविन्द सरैया, राजकुमार सरैया, नरेन्द्र वाजपेयी, दिलीप त्रिवेदी, संजय भार्गव, राजू शर्मा पिपरघार, धर्मेन्द्र भारद्वाज, महावीर मुदगल आदि शामिल हैं।