नोवल कोरोना वायरस व उससे जनित बीमारी की रोकथाम के उद्देश्य से कलेक्टर ने किया जिला स्तरीय समिति का गठन

dharmendra yadav
सीहोर, कलेक्टर श्री अजय गुप्ता द्वारा नोवेल कोरोना वायरस व उससे जनित बीमारी के संभावित खतरे की रोकथाम करने के उद्देश्य से संचालित की जाने वाली गतिविधियों के समन्वय के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन किया गया है।


     जिला स्तरीय समिति में कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, अपर कलेक्टर, मुख्य चिकित्सा एवं स्वाथ्य अधिकारी, सिविल सर्जन एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी शामिल हैं।