खरगोन के तापमान में शुक्रवार को आई गिरावट

sanjay sharma
खरगोन, शुक्रवार को खरगोन के तापमान में गिरावट आई है। जहां लगातार 4-5 दिनों से पारा 40 डिग्री के पार था, वह शुक्रवार को इससे कम हो गया है। मौसम वैद्यशाला तहसील कार्यालय खरगोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार शुक्रवार को खरगोन में 39 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। जबकि न्यूनतम तापमान 22.4 डिग्री रहा। गत गुरूवार 9 अप्रैल को खरगोन में 40 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था।