फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली

kamlesh pandey
छतरपुर। नौगांव थाना क्षेत्र के ग्राम दौरिया में बीती रात पन्ना लाल कुशवाहा पुत्र मकुन्दी 24 वर्ष ने अज्ञात करणों के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सुबह जब उसके परिजनों को इसकी जानकारी लगी तो उन्होंने पुलिस को सूचित किया। जानकारी लगने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पन्नालाल ने यह कदम क्यों उठाया इसका कारण अभी अज्ञात है। बहरहाल पुलिस मामले की विवेचना में जुट गई है।