लक्ष्य से अधिक हो सदस्यता : शैलेंद्र बरुआ 

कार्यकर्ता बैठक संपन्न


awdhesh dandotia
मुरैना संगठन पर्व सदस्यता अभियानको लेकर संगठन ने ग्राम केंद्र नगर केंद्र से लेकर मतदान केंद्र तक संरचना की है लक्ष्य से अधिक सदस्यता हो संगठन जिला मंडल से लेकर मोर्चा और प्रकोष्ठ सहित समस्त कार्यकर्ता सदस्यता अभियान में सक्रिय भूमिका का निर्वहन करें और संगठन की मंशा अनुसार सदस्यता अभियान की सफलता में कार्यकर्ता प्राण प्रण से जुट जाएं यह बात संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कही। 


भारतीय जनता पार्टी जिला मुरैना की एक आवश्यक बैठक आज 29 जुलाई सोमवार को प्रात: 11 बजे होटल धर्म इन सिंधी कॉलोनी मुरैना में संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ के मुख्य आतिथ्य और भाजपा जिला अध्यक्ष एडवोकेट केदार सिंह यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई बैठक में बतौर विशिष्ट अतिथि  संभागीय सदस्यता प्रभारी महेंद्र यादव पूर्णकालिक जिला सदस्यता प्रभारी मेघ सिंह गुर्जर जिला सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह सिकरवार जिला सह सदस्यता प्रभारी राम लखन धाकड़ भी मौजूद थे। 


कार्यक्रम में सर्वप्रथम महापुरुषों डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी व दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर माल्यार्पण कर अतिथियों द्वारा कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। बैठक में समस्त मंडलों से आए पदाधिकारियों से सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षात्मक रूप से चर्चा की गई और अभियान को सफल बनाने के लिए वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा मार्गदर्शन किया गया। 
इस अवसर पर संभागीय संगठन मंत्री शैलेंद्र बरुआ ने कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन करते हुए कहा कि भाजपा में साधारण सदस्यता तो ली जा सकती है, लेकिन सक्रिय सदस्य बनने के लिए कम से कम 25 साधारण सदस्य बनाने पड़ते हैं पार्टी की योजना अनुसार पूर्णकालिक कार्यकर्ता के रूप में 7 दिन का समय देना पड़ता है सक्रिय सदस्य बनने के लिए फॉर्म भरना पड़ता है 3 लोगों की समिति तय करती है कि आप सक्रिय सदस्य बनेंगे या नहीं पार्टी में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी व दायित्व मिलने के लिए सक्रिय सदस्य होना आवश्यक है साधारण सदस्य का कार्यकाल 6 वर्ष होता है संगठन चुनाव 3 वर्ष में होता है सदस्यता अभियान में 11 अगस्त तक साधारण सदस्य और 31 अगस्त तक सक्रिय सदस्यता अभियान रहेगा। बैठक का संचालन जिला महामंत्री कमलेश कुशवाहा और आभार प्रदर्शन जिला सदस्यता प्रभारी सत्यपाल सिंह सिकरवार ने किया। 
बैठक में जिला उपाध्यक्ष उदयवीर सिकरवार योगेश पाल गुप्ता गणेश तोमर जिला मीडिया प्रभारी नीरज सिंह भदोरिया जिला कार्यालय मंत्री राजेश सिकरवार मंडल अध्यक्ष प्रेम कांत शर्मा रामबरन मावेई ब्रजकिशोर दंडोतिया महाराज सिंह तोमर राकेश तोमर सगुन चंद जैन भरत गुर्जर मोर्चा के अध्यक्ष कंचन चौहान राकेश खटीक राजेश शर्मा मयंक शर्मा जिला मंत्री कौशलेंद्र अवस्थी मुकेश परमार मनु शर्मा सरला रावत विवेक शर्मा पार्षद वीर सिंह तोमर सुल्तान सिंह सिकरवार ओमना विश्वनाथन दिलीप धनेरिया सियाराम सिकरवार धर्मेंद्र श्रीवास्तव राकेश गुप्ता खाद वाले रमेश तोमर यदु प्रताप सिंह तोमर सहित अपेक्षित कार्यकर्ता बैठक में उपस्थित थे।