डिप्टी रजिस्ट्रार के बंगले पर जिला पुलिस का कब्जा

प्रमुख सचिव सहित पुलिस अधिकारियों को शिकायत


brijesh parmar


उज्जैन। विक्रम विश्वविद्यालय के डिप्टी रजिस्ट्रार को आवंटित बंगले पर जिला पुलिस के कब्जे का मामला सामने आया है। डिप्टी रजिस्ट्रार ने डीजीपी और प्रमुख सचिव सहित पुलिस अधीक्षक सचिन अतुलकर को शिकायत करते हुए और आवंटित बंगले पर अवैधानिक रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है।


विश्वविघालय मार्ग पर संभागायुक्त बंगले के सामने विक्रमविश्वविद्यालय आधिपत्य के E-2 बंगले का यह विवाद है। डिप्टी रजिस्ट्रार रविशंकर सोनवाल के अनुसार वे वर्तमान में एफ टाईप के बंगले में निवास कर रहे हैं आवश्यकता और पात्रता नियमों के अनुसार उन्हे ई टाईप बंगला विश्वविघालय प्रशासन ने आवंटित किया है।नियमानुसार विश्वविघालय आवास किसी अन्य विभाग को आवंटित नहीं किया जा सकता है।ई-2 बंगला पिछले डेढ़ दशक से भी अधिक समय से पुलिस अधिकारियों का आवास बनते आ रहा है।हाल में इस बंगले में भोपाल स्थानांतरित हुए एएसपी नीरज पांडेय रहा करते थे। भोपाल शिफ्ट होने के लिए बुधवार को उन्होंने जैसे ही इस बंगले को खाली किया धार सेस्थानांतरित होकर उज्जैन आये एएसपी रूपेश कुमार द्विवेदी की नेम प्लेट लगा दी गई।


विक्रम विश्वविद्यालय में डिप्टी रजिस्ट्रार विकासरविशंकर सोनवाल के मुताबिक एडिशनल एसपी नीरज पांडेय के भोपाल स्थानांतरित होने पर 9 जुलाई को विश्वविद्यालय ने E-2 बंगला उन्हें रहनेके लिये आवंटित कर दिया था ।इसका आवंटन पत्र जारी किया जा चुका है।


बंगला अलॉट होते ही उन्होंने एडिशनल एसपी नीरज पांडेय से संपर्क किया तो उन्होंने कहा कुछ दिन के लिए रुक जाईये। यहाँ से रिलीव होने औरभोपाल शिफ्ट होते ही वे बंगले की चाबी दे देंगे। बुधवार सुबह फोन आया कि वे बंगला खाली कर रहे हैं चाबी ले लें। जब वे चाबी लेने पहुंचे तो वहाँआरआई जेपी आर्य और कुछ पुलिस जवान मिले। जब उन्होंने फिर एडिशनल एसपी नीरज पांडेय से बात की तो उन्होंने जबाब दिया कि पुलिस लाइनका कुछ सामान है। उसे निकालने के बाद चाबी ले लेना। लेकिन इसी दौरान अन्य जवानों ने वहाँ एडिशनल एसपी रूपेश कुमार द्विवेदी की नेम प्लेटठोक दी और पुलिस की मेटाडोर में भरकर लाया गया सामान रख दिया। 


डिप्टी रजिस्ट्रार सोनवाल के मुताबिक जब आवास उन्हें आवंटित है तो उसपर इस तरह से कब्जा करना बिल्कुल गलत है। उन्होंने इसको लेकर उन्होंने इसको लेकर कुलपति और उज्जैन एसपी सचिन अतुलकर सहित प्रमुख सचिवऔर पुलिस महानिदेशक को शिकायत की है और बँगले पर उन्हें कब्जा दिलाने को कहा है।इस मामले में एएसपी रूपेश द्विवेदी का कहना था कि मुझे तो मामले की जानकारी भी नहीं है।ये जरूर है कि पिछले लंबे समय से संबंधित आवास में पुलिस अधिकारी निवास करते आ रहे हैं।मुझसे सोनवाल जी ने कोई चर्चा नहीं की है।उनके आवंटन आदेश की भी मुझे जानकारी नहीं है।