भाजपाईयों ने मप्र सरकार के खिलाफ निकानी आक्रोश रैली


amjad khan
शाजापुर। मध्यप्रदेश की कमलनाथ सरकार पर वादा खिलाफी का आरोप लगाते हुए भाजपाईयों ने सोमवार को शहर में किसान आक्रोश रैली निकालते हुए धरना प्रदर्शन किया। बस स्टैंड से शुरू हुई भाजपाईयों की रैली शहर के प्रमुख मार्गों से गुजरी और इसके बाद बस स्टैंड परिसर में धरना प्रदर्शन किया गया। भाजपा पदाधिकारियों ने मध्यप्रदेश सरकार पर जनता के साथ छलावा किए जाने का आरोप लगाया। भाजपाईयों ने कहा कि किसानों की फसल में भारी बारिश के कारण नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार ने अब तक किसानों को मुआवजा नही दिया है। भाजपाईयों ने कहा कि बिजली बिलों को आधा करने की बात कहने वाली सरकार लोगों को ज्यादा राशि के बिल थमा कर परेशान कर रही है। भाजपाईयों ने प्रदेश सरकार से किसानों को शीघ्र ही मुआवजा दिए जाने और जनता का बिजली बिल आधा किए जाने की मांग की। इस मौके पर भाजपा जिलाध्यक्ष नरेंद्रसिंह बैस, पुरूषोत्तम चंद्रवंशी, इंदरसिंह परमार, अरूण भीमावद, शीतल भावसार सहित बड़ी संख्या में भाजपाई उपस्थित थे। उक्त जानकारी उमेश टेलर ने दी।