प्रियंका और मैं सेट पर सबसे ज्यादा हंसते हैं आलिया उर्फ अनुषा मिश्रा 

सोनी सब के नए रोमांटिक कॉमेडी शो ष्तेरा क्या होगा आलियाष् ने अपनी मजेदार विषय वस्तु से दर्शकों का मनोरंजन करना जारी रखा है। इस शो में आलिया ;अनुषा मिश्राद्ध और तारा ;प्रियंका पुरोहितद्ध आलोक ;हर्षद अरोड़ाद्ध पर अपना हक़ जताने के लिए लड़ रहे हैं। जहां एक तरफ आलिया हर कीमत पर अपने पति आलोक को वापिस हासिल करना चाहती हैए वहीं तारा भी उसे खुद से जोड़े रखने और खुद की ओर आकर्षित करने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही है। 



जहां एक तरफ स्क्रीन पर आलिया और तारा एक दूसरे के प्रतिद्वंदी के रूप में नजर आ रही हैंए वहीं ऑफ स्क्रीन इन दोनों के बीच काफी अच्छा रिश्ता है। कैमरा बंद हो जाने पर अनुषा और प्रियंका साथ में अच्छा समय बिताते हैंए शूट के दौरान ये दोनों आपस में सबसे अधिक हंसते हैं। प्रियंका के साथ अपने इस रिश्ते के बारे में अनुषा ने कहाए श्प्रियंका मेरे ही कॉलेज से हैं और वह मेरी सीनियर रही हैं। मुझे लगता हैए वे मुझसे चार बैच आगे थी। जहां आलिया और तारा ऑन स्क्रीन प्रतिद्वंदी हैंए वहीं ऑफ स्क्रीन मैं और प्रियंका एक दूसरे के काफी करीब हैं। ऐसे में हम दोनों के सीन साथ में होनाए हम दोनों के लिए ही काफी मनोरंजक होता है।श्


प्रियंका ने आगे बतायाए श्हमारे टॉम एंड जेरी टाइप सीन को शूट करने का मैं और अनुषा काफी आनंद उठाते हैं। जब भी वे सीन हमें सुनाए जा रहे होते हैंए हम दोनों साथ में खूब हंसते हैं। हम दोनों के बीच डांस कॉमन पैशन है। इसलिए जब भी हमें साथ में डांस वाले सीन दिए गए तब हम दोनों के बीच और अच्‍छे संबंध बने। ऐसे मौके भी आते हैं जब हम सभी शाम को साथ में बाहर जाने की योजना बनाते हैं और तब अनुषा और मैं काफी डांस करते हैं। अनुषा जैसी प्रतिभाशाली साथी कलाकार के साथ शूटिंग करना बहुत ही शानदार और मनोरंजक है।श्


देखिए अनुषा मिश्रा और प्रियंका पुरोहित की दमदार परफॉर्मेंस ष्तेरा क्या होगा आलिया मेंष्ए हर सोमवार से शुक्रवारए शाम 7 बजे केवल सोनी सब पर!