गोवर्धनाथ मंदिर में फागोत्सव मे प्रतिदिन हो रहे रंग गुलाल का अभिनव होलीकोत्सव आयोजन

noman khan
झाबुआ। भगवान गोवर्धनाथ जी की हवेली में एक माह तक चलने वाले फागोत्सव की कडी में षुक्रवार सांयकाल मंदिर मे जमकर फागोत्सव का आयोजन एकदषी पर्व पर किया गया।



इस अवसर पर बडी संख्या में यमुना मंडल की महिलाये एवं श्रद्धालुजनो से पुरा मंदिर परिसर भर गया। जैसे ही भगवान के पट खुले पंडित रमेष त्रिवेदी द्वारा फाग भजनो ’’श्री गोवर्धन राय लाला नंद राय लाल’’ जैसे संगीतमय किर्तन के साथ फागोत्सव में महिलाओ एवं पुरूशो ने भगवान के श्री विग्रह के समक्ष नृत्य कर अपनी भक्ति भावना व्यक्त की। रमेष त्रिवेदी के कीर्तन के साथ कान्हा अरोडा,गोकुलेष आचार्य ने ढपली व मंजीरो पर कीर्तन में चार चांद लगा दिये।  पंडित दिलीप आचार्य ने भगवान की संध्या आरती के बाद फुलो से होली खेली तथा रंग गुलाल उडाकर सभी भक्तो को होली के रंगो से सराबोर कर दिया। वही भगवान को मषाल के माध्यम से भक्तो ने अपनी भक्ती भावना व्यक्त की। गोवर्धनाथ मंदिर में होलीकोत्सव तक प्रातः एवं सांयकाल फागोत्सव का क्रम जारी रहेगा। 
07 झाबुआ फोटो-13- भगवान के समक्ष नृत्य करता श्रद्धालु ं
07 झाबुआ फोटो-14- रंग गुलाल व फुलो से खेली होली।