प्रभारी का दायित्व प्रियंका मिश्रा को दिया 


kamlesh pandey
अलीपुरा। थाना प्रभारी फरहा खान का भोपाल तबादला होने के कारण थाना खाली हो गया था। प्रभारी का दायित्व प्रियंका मिश्रा को दिया गया है। थाने की कमान संभालने के दौरान हमारे प्रतिनिधि ने प्रियंका मिश्रा से क्षेत्र की कानून व्यवस्था के बारे में सवाल किया जिस पर उन्होंने कहा कि अपराधों पर नकेल कसना उनका मुख्य लक्ष्य है। चोरी छिपे रेत का अवैध उत्खनन सहित अन्य गैर कानूनी गतिविधियों की जानकारी मिलने पर कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने कहा कि ग्रामीण अपने आसपास घटित होने वाली घटना की जानकारी तुरंत दें तथा यदि कोई परेशान करता है तो सीधे संपर्क किया जा सकता है। क्षेत्र की कानून व्यवस्था को पटरी पर लाना थाना प्रभारी की प्रमुख चुनौती है।