प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव ने जिलेवासियों को दी होली की शुभकामनायें

- शांति एवं भाईचारे से होली मनाने की अपील
awdhesh dandotia
मुरैना। प्रदेश के पशुपालन, मछुआ कल्याण तथा मत्स्य विकास एवं मुरैना जिले के प्रभारी मंत्री लाखन सिंह यादव ने जिले के नागरिकों को रंगों के पर्व होली पर बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही जिलेवासियों से अपील की है कि वे शांति एवं भाई चारे से होली का पर्व मनाए। उन्होंने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि होली आपसी वैमनस्यता को समाप्त कर प्रेम और सौहार्द बढ़ाने वाला पर्व है। उन्होंने कहा है कि होली भारतीय संस्कृति का प्रतीक पर्व है। यह त्यौहार समाज में भक्ति, श्रद्धा और विश्वास जैसे मानवीय मूल्यों को स्थापित करता है और आपसी वैमनस्यता और घृणा से दूर रहने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि आनंद के रंग सबके आंगन में हमेशा खिलते रहें। रंग और उमंग का त्यौहार होली एकता, सदभाव, समरसता और भाईचारे का प्रतीक है। यह त्योहार नागरिकों को कटुता, वैमनस्य और अन्य भेदभाव भुलाकर मिलजुलकर उत्सव मनाने की प्रेरणा देता है।