युवा आयोग का सदस्य बनी स्वेता


khemraj mourya
शिवपुरी। शिवपुरी शहर के प्रतिष्ठित दुबे परिवार की बिटिया स्वेता दुबे को मध्यप्रदेश युवा आयोग का सदस्य बनाया गया है। जिन्हें राज्यमंत्री का दर्जा मिला है। सबसे कम उम्र की राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त करने वाली स्वेता पहली युवा हैं। इन्होंने कई युवा चेतना विकास हेतु रचनात्मक और सामाजिक गतिविधियों में अपना सक्रिय योगदान दिया है। स्वेता शिवपुरी के रहने वाले स्व. लक्ष्मीकुमार दुबे एवं स्व. श्रीमति मालती दुबे की पौत्री हैं। स्वेता की इस उपलब्धि पर शहर के लोगों ने उन्हें बधाईयां दी हैं। उनके इस मनोनयन पर शिवपुरी का भी गौरव बढ़ा है।