2500 से 3000 लोगों को भोजन मुहैया करा रहे भाजपा जिलाध्यक्ष  


kamlesh pandey
छतरपुर। कोरोना महामारी के चलते देश मे 21 दिन का लॉकडाउन किया गया है जिससे रोज कमाकर खाने वालों पर संकट के बादल मंडराने लगे हैं। ऐसे परिवारों की समस्या को देखकर पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह और पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष पुष्पेंद्र प्रताप सिंह 22 मार्च से लगातार शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के लगभग 2500 से 3000 लोगों को भोजन मुहैया करा रहे हैं। उन्होंने बताया है कि इस कार्य मे शहर के कई लोगों का सहयोग उन्हें मिल रहा है और यह कार्य अनवरत जारी रहेगा।अब उनके इस नेक काम मे शहर की कुछ समाजिक महिलाएं भी आगे आयीं हैं। महिलाओं के एक किटी ग्रुप ने गरीबों को भोजन वितरण के लिए अपनी ओर से लगभग 30 हजार की राशि एकत्रित की है। इस राशि से गरीब बस्तियों में भोजन वितरण का कार्य जारी है।
इन महिलाओं ने किया सहयोग
पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अर्चना सिंह ने बताया कि उनका एक 14 महिलाओं का समूह है जो किटी पार्टी करता है। चूंकि इस समय देश कोरोना से जूझ रहा है इसलिए समूह की 12 महिलाओं तथा मैंने स्वयं 29,300 रुपए एकत्रित कर भोजन व्यवस्था में सहयोग किया है। राशि देने वालों में अर्चना-गुड्डू सिंह के अलावा अंशिता-शब्बू खान, श्वेता-योगेश अग्रवाल, आशिमा-सीटू चौरसिया, पूजा-अभिषेक रावत, ऋचा-शैलेन्द्र परिहार, बुलबुल-नितिन मिश्रा, सोनल-मनोज जैन, रश्मि-नाजिम चौधरी, नीतू-अजय अग्रवाल, आकांछा-कुलदीप सिंह, मेघा लकी सिंह और स्वेता-सचिन गर्ग शामिल हैं।