भगवान महावीर का जन्मकल्याणक महोत्सव आज

- जैन समाज व्दारा घरो में आरती के साथ साथ, पंक्षियों को दाना व पशुओं को चारा खिलाने सहित जरूरत मंद लोगो को दी जायेगी मदद
awdhesh dandotia
मुरैना/अम्बाह। सकल जैन समाज अम्बाह आज सोमवार को जैन घर्म के 24 वे  तीर्थकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मकल्याणक महोत्सव कोरोना वायरस के चलते मंदिरों की जगह घर पर रहकर मनाया जाएगा, इस अबसर पर समाज के वरिष्ठ जनो ने बताया कि  कोरोना वायरस के चलते महावीर जयंती का आयोजन इस बार सड़कों व मंन्दिरों में  नहीं बल्कि घर-घर में आयोजित किया जायेगा, जिसके तहत  समाज के  लोग अपने अपने घरों की छत पर सुबह 7 बजे खड़े होकर घंटी बजा कर  जियो और जीने दो का संदेश देने वाले व अहिंसा परमो धर्म का उपदेश देने वाले भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक दिवस की खुशियां मनाएंगे,इसके बाद 8.15 बजे से पूरे देश में  भगवान महावीर स्वामी का  महामस्तकाभिषेक कार्यक्रम मध्यप्रदेश के सागर से लाइव प्रसारित होगा जिसे सभी लोग भक्ति पूर्वक अपने घरो में बैठकर देखेगे, इसके बाद भगवान महावीर स्वामी के कृतित्व व्यक्तित्व पर व्याख्यान 1 घंटे का लाइव होगा,वही शाम को घरों की छतों पर 6 बजे से खड़े होकर सभी  समाजजन भगवान की आरती का गायन करेगे व रात्रि में प्रत्येक घर में घी के 5 या 9 दीपक जलाएं जायेगे , वही शाम 6.20 पर भगवान महावीर स्वामी की जन्म जयंती के उपलक्ष में शंका समाधान का  लाइव आयोजन होगा, जिसमें भगवान महावीर स्वामी से संबंधित प्रश्नों के जवाब मुनि श्री प्रमाण सागर व्दारा दीये जायेगे, ज्ञात रहे कि मुनिश्री प्रमाण सागर ने आह्वान किया हैं।