भगवान श्री परशुराम जयंती 26 को, सुबह करें हवन 

-शाम 7.30 बजे घर पर जलाएं दीपक: श्री भार्गव 
khemraj mourya
शिवपुरी ब्यूरो। भगवान परशुराम की जयंती पर पहली बार ब्राम्हण समाज के घरों में दीपक जलाऐ जाऐंगे। भगवान परशुराम के मंदिर में इस साल किसी भी तरह का कोई सार्वजनिक पूजन-कार्यक्रम आयोजित नहीं किया जाएगा। घर-घर में शायं 7.30 पर 11, 21 व 51 दीपक जलाए जाएंगे। 
मध्य क्षेत्रीय ब्राह्मण महासभा के प्रदेश कार्यवाह अध्यक्ष पं. रामकुमार भार्गव, अखिल भारतीय ब्राम्हण महासभा रा. के प्रदेश पदाधिकारी व समाजसेवी पं कृष्णकान्त तिवारी ने बताया, कि समाज के लोग 26 अप्रैल को सुबह अपने-अपने घरों में भगवान परशुराम की पूजा करें। पूजा के साथ हवन भी आवश्यक रूप से करें। हवन में जावित्री का प्रयोग अवश्य करें। इससे श्वांस रोगों की रोकथाम में मदद मिलती है। इसके बाद शाय 7.30 बजे अपने-अपने घरों में दीपक जलाकर शहर को दीपावली जैसा कर दें। शासन के नियमों का पालन हर हाल में करें और कोरोना वायरस से बचने के लिये घरों से बाहर न निकलें। भगवान परशुराम के दर्शनों के लिये मंदिरों में नहीं जायें। आपको बता दें, कि ब्राम्हण समाज के लोगों द्वारा भगवान परशुराम के मंदिरों पर व विशाल चल अचल समारोह रैली आयोजित की जाती है। अनेक जगहों पर ब्राम्हण समाज द्वारा वाहन रैली निकाली जाती है और कई स्थानों पर भण्डारे आयोजित किये जाते हैं। लेकिन लॉकडाउन के चलते नागरिकों की सुरक्षा व देशहित को देखते हुए समाज के समस्त संगठनों द्वारा व ब्राम्हण समाज द्वारा सभी प्रकार के कार्यक्रम निरस्त कर दिए गए है। इसके साथ ही ब्राम्हण समाज के द्वारा सभी को नियमों व घरों से न निकलने हेतु निवेदन किया गया है।