देश का हर वर्ग पार्टी के साथ कंधे से कंधा मिला कर खड़ा है: योगेश पाल गुप्ता 

पार्टी कार्यकर्ताओं ने मनाया भाजपा का 40 वां स्थापना दिवस



awdhesh dandotia
मुरैना। भारतीय जनता पार्टी जिला मुरैना के तत्वाधान में आज दिनांक 6 अप्रैल 2020 सोमवार को पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस का कार्यक्रम पार्टी के निर्देशानुसार निर्धारित किए गए कार्यक्रम अनुसार जिले के समस्त 27 मंडलों ग्राम व नगर केंद्रों सहित मतदान केंद्र तक मनाया गया इस अवसर पर जिले के समस्त कार्यकर्ताओं ने अपने निज निवास पर पार्टी के झंडे का ध्वजारोहण कर महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण किया।
भाजपा जिला अध्यक्ष डॉ योगेश पाल गुप्ता ने स्थापना दिवस के अवसर पर प्रात: 10:00 अपने निवास पुरानी हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पर ध्वजारोहण कर पार्टी के महापुरुषों के चित्रों पर माल्यार्पण कियाद्य भाजपा जिला अध्यक्ष योगेश पाल गुप्ता दिनेश तोमर अरुण परमार द्वारा ग्राम डोमपुरा मैं गरीब परिवारों के बीच पहुंचकर खाद्यान्न का वितरण किया गया और गरीब लोगों को भोजन के पैकेट भी दिए गए।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष गुप्ता ने कहां की राष्ट्रवादी विचारधारा पर आधारित संगठन को अपने कठोर परिश्रम से विश्व का सबसे बड़ा राजनीतिक दल बनाने वाले सभी कार्यकर्ताओं को भारतीय जनता पार्टी के 40 वें स्थापना दिवस की हार्दिक बधाई डॉक्टर श्याम प्रसाद मुखर्जी पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजमाता विजयराजे सिंधिया कुशाभाऊ ठाकरे अटल बिहारी वाजपेई जैसे महापुरुषों ने संगठन निर्माण में व समृद्ध बनाने में अपना जीवन समर्पित किया है इनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए आज देश ही नहीं समूचा विश्व कोरोना जैसी महामारी से लड़ रहा है इसलिए संगठन के निर्देशानुसार तय किए गए कार्यक्रम के अनुसार आज स्थापना दिवस के कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं।
ग्रामीण मंडल ने मनाया स्थापना दिवस
भारतीय जनता पार्टी विधानसभा सुमावली के मंडल मुगावली एवं ग्रामीण मंडल द्वारा भारतीय जनता पार्टी का 40 वां स्थापना दिवस ग्राम देवरी में मनाया गया उक्त कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामेश्वर सिंह गुर्जर पूर्व मंडल अध्यक्ष बृज किशोर दंडोतिया मुंगावली मंडल के अध्यक्ष दिलीप मिश्रा वरिष्ठ नेता प्रेम किशोर शर्मा एवं ग्राम वासियों के बीच   पितृ पुरुषों  श्रद्धेयश्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं श्रद्धेय दीनदयाल उपाध्याय जी और भारत के पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी को माल्यार्पण कर आपस मै चर्चा कर या निर्णय लिया कि भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं प्रदेश नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है देश में कोरोनावायरस के प्रकोप  के कारण आई आपदा में समस्त कार्यकर्ता पार्टी नेतृत्व के साथ है वरिष्ठ नेतृत्व ने जो निर्णय लिया है समस्त कार्यकर्ता अपने खुद से राशि संग्रह कर माननीय मुख्यमंत्री  केयर फंड या पीएम केयर फंड में राशि जमा करने हेतु कार्यकर्ताओं से आग्रह किया।