ग्राम पंचायत दिमनी में हुआ सेनेटाइजर का छिड़काव- मास्क भी किए वितरित


awdhesh dandotia
मुरैना/दिमनी। प्रधानमंत्री के आह्वान पर ग्राम पंचायत दिमनी में जनपद पंचायत  अम्बाह के आदेशानुसार विगत रविवार को सरपंच एवं सचिव ने समाजसेवियों के सहयोग से गली-गली सेनेटाइजर का छिड़काव कराया व मास्क का वितरण किया। जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत दिमनी में सरपंच रामबरन सिंह कुशवाह, रोजगार सहायक ने युवाओं को साथ लेकर घर-घर जाकर लोगों को  मास्क वितरित किये तथा सेनेटाइजर दवा मशीन द्वारा छिड़काव कराया गया है। इस मौके पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता  वीरेंद्र सिंह तोमर अम्बाह ने भी दिमनी में गरीब वर्ग के समुदायों को मास्क लगाने भेंट किए। गणमान्य लोगों ने उनकी जमकर प्रशंसा की छात्र का ऐसा नेता होना अति आवश्यक हैं।  बताया जा रहा है कि जनपद पंचायत अम्बाह के अधिकारियों ने 2000 हजार मास्क प्रत्येक पंचायत में देने के आदेश दिए थे जबकि मात्र 700 मास्क ही बांटे गए है। इसकी निष्पक्ष जांच कर शेष मास्क दिलाए जायेंगे।