कलेक्टर ने किया तीन उपार्जन केन्द्रों का निरीक्षण 


amjad khan
शाजापुर। रबी सीजन 2020-21 में समर्थन मूल्य पर प्राथमिक कृषि सहकारी संस्था बिजाना द्वारा चौधरी वेयर हाउस, विपणन सहकारी संस्था शाजापुर द्वारा मंडलोई वेयर हाउस एवं भागीरथ वेयर हाउस पर की जा रही गेहूं खरीदी केन्द्रों का कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्रसिंह रावत ने गुरुवार को निरीक्षण किया। भागीरथ वेयर हाउस पर किसानों द्वारा पानी की समस्या बताने पर कलेक्टर ने खरीदी कर रही संस्था को तत्काल पानी की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। इसी तरह सभी खरीदी केन्द्र प्रबंधकों को कलेक्टर ने खरीदी के दौरान सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन करने, सभी को मॉस्क लगाकर काम करने के लिए कहा। साथ ही उन्होने खरीदी केन्द्रों पर किसानों के लिए सेनेटाइजर एवं हाथ धोने के लिए साबुन और पानी की व्यवस्था को भी देखा। मंडलोई वेयर हाउस पर खरीदी करने वाली संस्था द्वारा किसानों के लिए तैयार किए गए मॉस्क का भी वितरण कलेक्टर ने किया।