पन्ना टाइगर रिजर्व में ‘मोहनकली’ ने 90 किलो के बच्चे को जन्म दिया 


पन्ना। पन्ना टाइगर रिजर्व से एक अच्छी खबर आई। यहां की हथिनी मोहनकली ने हथिनी को जन्म दिया। उसका वजन 90 किलो है। टाइगर रिजर्व ने मां-बेटी का स्वास्थ्य परीक्षण कर दोनों को स्वस्थ्य बताया। हथिनी की सेहत बेहतर बनी रहे, इसके लिए उसकी डाइट को बढ़ाया गया है। और गुड़ और देसी घी के लड्डू खिलाए जा रहे हैं। टाइगर रिजर्व के फील्ड डायरेक्टर केएस भदौरिया ने बताया कि इस नए सदस्य के साथ यहां हाथियों की संख्या 15 हो गई है। नवजात हथिनी का वजन 90 किलोग्राम है और यह पूर्णता स्वस्थ भी है। अठ्ठारह वर्षीय हथिनी मोहनकली का यह दूसरा शावक है। इसके पूर्व इस हथिनी ने पन्ना टाइगर रिजर्व में वन्या नाम के मादा बच्चे को जन्म दिया था, जो अब 5 वर्ष की है। इस नन्हे मेहमान के आ जाने से पन्ना टाइगर रिजर्व में हाथियों का कुनबा बढ़कर 15 हो गया है।