पति-पत्नी दोनों दादी के पास अपने नन्हें-मुन्ने छोड़कर कर रहे है सेवा


sanjay sharma
खरगोन,  कोरोना वायरस के संक्रमण के भय से जहां लोग घरों से बाहर आने में डर रहे है। वहीं स्वास्थ्य व आयुष विभाग में पदस्थ पति-पत्नी दोनों अपने छोटे-छोटे नन्हें- मुन्ने बच्चों को उनकी दादी के पास छोड़कर लोगों की सेवा करने में जुटे है। कोरोना के विरूद्ध जंग के ये रियल लाईफ के हीरों है, जो बच्चों की परवाह के बगैर सेवा कार्य में जुटे है। खरगोन में आयुष विभाग में पदस्थ डाॅ. अर्जुनसिंह परिहार मरीजों की सेवा में निरंतर लगे हुए है। वहीं उनकी पत्नी निताषा परिहार स्टाॅफ नर्स अपने पति से दूर इंदौर में सेवाएं दे रही है। डाॅ. परिहार का एक छोटा 18 माह व एक 4 वर्ष का बेटा है। कोरोना संक्रमण के कारण अपने बच्चों को दूर रखकर निरंतर सेवा कर रहे है। उन्होंने अपने दोनों बेटों को खरगोन में ही उनकी बुआ के पास छोड़ा है। डाॅ. परिहार बताते है कि खरगोन में ही रहकर अपने बच्चों से नहीं मिल पाना कितनी बड़ी मजबुरी है। फिर भी अपने बच्चों को दूर से ही हाय, हैलों कर चले आना पिता पर क्या बितती है। यह एक पिता ही समझ सकता है। हम दोनों के लिए चुनौतिभरा है। हम पर जो जिम्मेदारी आई है, वो हम दोनों के लिए बड़ी है। कुछ समय के बाद सब ठीक होगा, लेकिन फिलहाल हमें सेवा धर्म का पालन करना ही पहली प्राथमिकता है।