प्रदेश में सबसे अधिक तापमान खरगोन में रहा 41.5 डिग्री


sanjay sharma
खरगोन, बुधवार को भी खरगोन में प्रदेश के अन्य जिलों की तुलना में सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। मौसम वैद्यशाला तहसील कार्यालय खरगोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को खरगोन में अधिकतम तापमान करीब 41.5 डिग्री रहा। जबकि न्यूनतम तापमान 24 डिग्री रहा। वहीं गत मंगलवार 31 मार्च को भी प्रदेश में सबसे अधिकतम तापमान खरगोन में 42 डिग्री दर्ज किया गया था।