रविवार को खरगोन में रहा 43.6 डिग्री तापमान


sanjay sharma
खरगोन,  रविवार को भी खरगोन में 43 डिग्री से अधिक तापमान रहा। मौसम वैद्यशाला तहसील कार्यालय खरगोन से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को खरगोन में अधिकतम तापमान करीब 43.6 डिग्री दर्ज किया गया, जो शनिवार की तुलना में 0.1 डिग्री बढ़ा है। वहीं न्यूनतम तापमान 25 डिग्री रहा। गत शनिवार 4 अप्रैल को भी खरगोन में अधिकतम तापमान 43.5 डिग्री दर्ज किया गया था।