तेज आंधी के कारण मकान पर पेड़ गिरने से एक महिला घायल 


khemraj mourya
शिवपुरी। कोरोना प्रकोप के अलावा प्रकृति का प्रकोप भी इन दिनों चल रहा है। भीषण गर्मी के मौसम में आज शाम अचानक तेज आंधी आई जिससे कई पेड़ धराशाही हो गए। सर्किट हाऊस रोड़ पर रामबाग कॉलोनी में तेज आंधी के कारण एक पेड़ गिर गया और उस धराशाही पेड़ ने एक महिला सीमा गुप्ता को भी घायल कर दिया। इसके बाद पेड़ एक मकान पर जा गिरा, जिससे मकान भी क्षतिग्रस्त हो गया है।
जानकारी के अनुसार रामबाग कॉलोनी में निवासरत सीमा गुप्ता शाम के समय अपने मकान की दूसरी मंजिल पर बने छज्जे पर खड़ी हुई थी। उसी समय तेज आंधी चली और मकान के सामने लगे एक पेड़ की भारी भरकम डाल टूटकर उसके मकान की ओर आई। इससे पहले की वह कुछ समझ पाती वह उस भारी भरकम डाल की चपेट में आकर घायल हो गई। पेड़ का वह हिस्सा सीमा पर गिरने के बाद उसके मकान के छज्जे पर आकर टिक गया। जिससे मकान का छज्जा भी क्षतिग्रस्त हो गया।