छात्र-छात्राओं का व्यक्तित्व विकास ही हमारा लक्ष्य है : डॉ. गोयल  

awdhesh dandotia
मुरैना/जौरा। व्यक्तित्व विकास प्रकोष्ठ के अंतर्गत सोमवार को शासकीय महाविद्यालय जौरा में व्यक्तित्व विकास के लिए शिष्टाचार, सभ्यता और व्यवहार अनिवार्य है विषय पर एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता कॉलेज की प्राचार्य डॉ. वसुंधरा गोयल द्वारा की गई। कार्यक्रम का सफल संचालन कार्यक्रम प्रभारी डॉ. एच.एन.सिंह हाड़ा द्वारा किया गया। सर्वप्रथम डॉ. हाड़ा द्वारा छात्र-छात्राओं का परिचय कराया। 
तत्पश्चात कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्य बी गोयल ने कहा कि छात्र-छात्राओं का सर्वागीण विकास ही हमारा लक्ष्य है उनके व्यक्तित्व के विकास पर हमें ध्यान देना चाहिए साथ ही छात्रों को शिष्टाचार व सभ्यता और व्यवहार के बारे में पडऩा चाहिए जिसे सभी छात्र अनुशासन में रह सके। भाषण की इसी कड़ी में डॉ. सुधीर पाठक, डॉ. उछाडिय़ा ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये तथा विषय पर डॉ. हाड़ा ने विस्तारपूर्वक छात्रों को बताया और समझाया। कई छात्र-छात्राओं ने भी अपने-अपने विचार व्यक्त किये। अंत में आभार व्यक्त एनसीसी व कार्यक्रम प्रभारी डॉ. हाड़ा ने किया।