पर्यावरण हमारा जीवन का आधार है, पेड़ों की रक्षा करें:जिलाध्यक्ष

asish malviya
अशोकनगर। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र लोधी के कार्यकाल को 2 वर्ष पूर्ण होने पर शासकीय नेहरू महाविद्यालय में वृक्षारोपण का कार्यक्रम आयोजित किया। इस वृक्षारोपण में कॉलेज में पौधे लगाए गए और पर्यावरण को लेकर एक गोष्ठी का आयोजन किया। गोष्ठी को संबोधित करते हुए बीजेपी जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र रघुवंशी ने कहा कि पर्यावरण हमारा जीवन का आधार है इसलिए पेड़ों की रक्षा करें पेड़ लगाएं। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष रविंद्र लोधी ने कहा युवा मोर्चा अपने अभियानों से समाज के बीच में रचनात्मक काम करता है पर्यावरण संरक्षण के लिए युवा मोर्चा एक वृक्षारोपण अभियान का भी यहां पर संकल्प लेता है कि सभी पंचायतों में हम जाकर वृक्ष लगाएं ताकि पर्यावरण का, प्रकृति का संरक्षण कर सकें। इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष नीरज मनोरिया, पार्षद रिषी त्रिपाठी, युवा मोर्चा जिला महामंत्री शिव रघुवंशी, विश्वजीत धाकड,़ सोनू रघुवंशी, शिवाजी सर्विया, पवन शर्मा, रोहित जैन, आनंद राजपूत, रामवीर धनोरिया ,अभिषेक शर्मा, दीपक दांगी, सत्तू लोधी, आलोक पालीवाल, जितेंद्र रघुवंशी, भगवत सिंह लोधी, प्रांजल जैन, संजीव रघुवंशी, लोकन धाकड़, सचिन सेन, प्रवेंद्र शिवहरे,सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने 5-5 वृक्ष लगाने का संकल्प लिया।