हमारे बहादुर जवानों का सम्मान किया अदाणी अहमदाबाद मैराथन ने  

'मैराथन प्‍लॉगर्स' के अदाणी ग्रुप की पहल अपनी तरह की खास पहल है, जो स्वच्छ पर्यावरण के लिए काम करती है। 
संपादक के लिए सार-संक्षेप 
· मैराथन के तीसरे संस्‍करण में अडानी ग्रुप ने मैराथन के उद्देश्य पर रोशनी डाला और प्रतिभागियों को हमारे सैनिकों के प्रति अपना योगदान देने का अवसर प्रदान किया।
· मैराथन में दौड़ की चार श्रेणियों - 5 किमी, 10 किलोमीटर, 21.097 किलोमीटर और 42.195 किलोमीटर की में रक्षा प्रतिष्ठानों - वायु सेना, थल सेना और नौसेना - की भागीदारी रही।
· भारतीय सैनिकों के सम्मान में 12,000 से अधिक धावकों ने भाग लिया।
· पुरुष वर्ग में पूर्ण मैराथन के विजेता किशारे गहवाने रहे, महिला वर्ग में दिव्या पडवी और रक्षा वर्ग में सुखदेव रहे।
· पुरुष वर्ग में हाफ मैराथन के विजेता विष्णु राठौर हैं, महिला वर्ग में गार्गी शर्मा, और रक्षा वर्ग में दिनेश कुमार रहे। 



अहमदाबाद: भारत में सबसे बड़े कॉरपोरेट समूहों में से एक, अदाणी ग्रुप ने आज अदाणी अहमदाबाद मैराथन के तीसरे संस्करण को गर्व से झंडी दिखाकर रवाना किया। हर साल की तरह, इस साल भी भारतीय सैनिकों की बहादुरी को उजागर करने के लिए, अदाणी ग्रुप ने मैराथन को समर्पित किया। थीम #run4oursoldiers भारत के वीर सैनिकों के प्रति एकजुटता दिखाने की एक पहल है जिन्होंने राष्ट्र की रक्षा के लिए अपना जीवन अर्पित किया है। लगातार तीसरे वर्ष, अदाणी ग्रुप हर सैनिक को सलाम करता है और मैराथन के माध्यम से उनके साहस की सराहना करने के लिए पूरे देश को एकजुट कर रहा है। इस वर्ष एक कदम और आगे बढ़ाते हुए, मैराथन में मैराथन धावक और दर्शकों के लिए सैन्य अस्‍त्रों का प्रदर्शन भी शामिल रहेगा।
अपनी शुरुआत से, मैराथन देश में सबसे लोकप्रिय और सफल मैराथनों में से एक रहा है। इस साल इस मैराथन कुल 14,000 पंजीकरण हुए और कुल 12,000 प्रतिभागियों ने भागीदारी की जो पिछले दो संस्करणों से अधिक है। यह भी पहली बार है कि मैराथन को ग्‍लोबल एक्रेडिशन कंपनी, एसोसिएशन ऑफ इंटरनेशनल मैराथन (एआईएम) सर्टिफिकेशन ने मान्यता प्रदान की है। दौड़ की श्रेणी में फुल मैराथन, हाफ मैराथन, 10 किमी और 5 किमी की दौड़ शामिल हैं।.
42 किमी की दौड़ के प्रमुख वर्ग के समारोह में शामिल होने वाले गणमान्य व्यक्ति श्री प्रणव अदाणी और श्री नॉरसन विलियम्सन थे, जिन्‍होंने दौड़ को हरी झंड़ी भी दिखायी। 21 किमी को श्री प्रणव अदाणी, सीनियर मैनेजमेंट अरविंद मिल्स और सीनियर मैनेजमेंट यस बैंक ने हरी झंडी दिखाई। 10 किमी को एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरन वीएम, ब्रिगेडियर विनोद बाजिया, श्री करण अदाणी, श्रीमती परिधि अदाणी, श्री सागर अदाणी, श्री प्रणव अदाणी और श्रीमती नम्रता अदाणी ने हरी झंडी दिखाई। 5 किमी को माननीय मुख्यमंत्री श्री विजयभाई रूपानी, श्री राजेश अदाणी और ब्रिगेडियर विनोद बाजिया द्वारा हरी झंडी दिखाई गयी।
थीम के अनुसार, मैराथन में हर साल रक्षा कर्मियों की भागीदारी भी देखी जाती है। इस वर्ष मैराथन में रक्षा प्रतिष्ठान के लगभग 1500 कर्मी शामिल हुए, जिसमें वायु सेना, थल सेना और नौसेना के जवानों ने मैराथन में भाग लिया। इस पहल के साथ अदाणी ग्रुप इस कार्यक्रम से मिली आय का एक बड़ा हिस्सा भारतीय सशस्त्र बलों के कल्याण के लिए देगा।
संबंधित श्रेणी के विजेता निम्नलिखित हैं:
 
Full Marathon – Male    
Rank Name Time    
1 Kosher Gavhane 02:32:31    
2 Mahesh Wadhai 02:34:58    
3 Srikant Yadav 02:35:44    
Full Marathon – Female    
1 Divya Padvi 03:37:59    
2 Rupali Mehta 03:38:09    
3 Raj Kumari 03:48:30    
Full Marathon – Defence Male    
1 Sukhdev 02:30:28    
2 L/ Hav Chain Singh 02:39:42    
3 Ashok S 03:11:13  
  
Half Marathon – Male    
Rank Name Time     
1 Vishnu Rathore 01:10:06    
2 Kantilal Kumbhar 01:10:21    
3 Subhash Lihare 01:14:06    
Half Marathon - Female    
1 Gargi Sharma 01:22:30    
2 Thakor Nirmaben Bhartijee 01:25:47    
3 Prajakta Godbole 01:27:40    
Half Marathon - Defence    
1 Dinesh Kumar 01:06:39    
2 Dharmender 01:15:42    
3 Arun Kumar  01:19:20  


इस मैराथन के माध्यम से एक अच्छी तरह से सोची गई पहल 'मैराथन प्‍लॉगर्स' का कॉन्‍सेप्‍ट है, जिसमें इस वर्ष 300 प्रतिभागियों ने स्वेच्छा से अपने मार्ग पर पड़े कचरे को भी उठाया है, और स्वस्थ तथा स्वच्छ पर्यावरण के लिए अपना योगदान दिया। इस पहल की अवधारणा अदाणी फाउंडेशन द्वारा की तैयार गई थी, जहाँ प्रतिभागियों ने स्वच्छाग्रह प्रमाणपत्र प्राप्त किया और 'प्‍लॉगर्स' को मान्यता पत्र और विशेष उपहारों से सम्‍मानित किया गया।
मैराथन के बारे में बताते हुए, श्री प्रणव अदाणी, प्रबंध निदेशक, एग्रो एंड ऑयल एंड गैस ने कहा कि “हम अदाणी अहमदाबाद मैराथन के अपने तीसरे संस्करण में लगभग 12000 प्रतिभागियों की भागीदारी को देख कर खुश हैं। मैं अदाणी अहमदाबाद मैराथन 2019 को मिले अभूतपूर्व प्यार और गर्मजोशी के लिए सभी लोगों को धन्यवाद देना चाहता हूं। प्रसन्‍नता की बात है कि दौड़ आयोजित करने और भारतीय सशस्त्र बलों को समर्थन करने की स्वस्थ संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए किये गये हमारे विनम्र प्रयास फिट इंडिया # Run4OurSoldiers की हमारी राष्ट्रीय सोच बनाने में योगदान करते हैं।"
अदाणी अहमदाबाद मैराथन का नागरिकों के बीच स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने के लिए एक 'रिप्‍पल इफेक्‍ट' पड़ता है। लगातार तीसरे वर्ष आयोजित इस मैराथन में धावकों की, विशेष रूप से प्रोफेशनल मैराथन धावकों की भागीदारी में वृद्धि हुई है। इस वर्ष आयोजित मैराथन में भी मैराथन के पिछले संस्करणों जैसा ही जीवंत माहौल और उत्साह देखा गया। 


अदाणी ग्रुप के बारे में
अदाणी ग्रुप का मुख्यालय अहमदाबाद, भारत में है। अदाणी ग्रुप संसाधनों (कोयला खनन और व्यापार), लॉजिस्टिक्स (पोर्ट, लॉजिस्टिक्स, शिपिंग और रेल), ऊर्जा (नवीकरणीय और थर्मल पावर उत्पादन, पारेषण और वितरण) और एग्रो (कमोडिटी, खाद्य तेल, खाद्य उत्पाद, कोल्ड स्टोरेज और ग्रेन सिलोस), रियल एस्टेट, सार्वजनिक परिवहन बुनियादी ढांचे, उपभोक्ता वित्त और रक्षा में रुचि लेने वाली भारत के सबसे बड़े एकीकृत बुनियादी ढांचे तैयार करने वाली कंपनियों में से एक है। अदाणी अपनी सफलता और नेतृत्वकारी भूमिका का श्रेय 'राष्‍ट्र निर्माण' और 'ग्रोथ विथ गुडनेस' के अपने मुख्य दर्शन को देते हैं, जो कि स्थायी विकास के लिए एक मार्गदर्शक सिद्धांत है। यह ग्रुप स्थिरता, विविधता और साझा मूल्यों के सिद्धांतों के आधार पर अपने सीएसआर कार्यक्रम के माध्यम से पर्यावरण की रक्षा और समुदायों में सुधार के लिए प्रतिबद्ध है।