अज्ञात आरोपी पर इनाम घोषित


sanjay sharma
खरगोन, पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पंाडेय ने एक अज्ञात आरोपी पर 1 हजार रूपए का इनाम घोषित किया हैं। पुलिस अधीक्षक कार्यालय से मिली जानकारी के अनुसार गत 9 अक्टूबर 2019 को थाना मंडलेश्वर में एक अज्ञात आरोपी पर 380/2019 धारा 363 भादवि में अपराध पंजीबद्ध किया गया था। उस दौरान से अज्ञात आरोपी फरार है। पुलिस अधीक्षक श्री पांडेय ने कहा कि जो कोई भी इस अज्ञात व्यक्ति की सूचना देगा, उसे घोषित 1 हजार रूपए का इनाम दिया जाएगा।