अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवस 20 को 

amjad khan
शाजापुर। संयुक्त राष्ट्र संघ के आह्वान पर 20 मार्च को 'अंतर्राष्ट्रीय प्रसन्नता दिवसÓ के रूप में मनाया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर डॉ. वीरेन्द्रसिंह रावत ने जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी, बीएसएन महाविद्यालय (लीड कॉलेज) प्राचार्य, शासकीय पॉलिटेक्निक महाविद्यालय प्राचार्य, आईटीआई प्राचार्य, शहरी विकास अभिकरण परियोजना अधिकारी, सभी जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों एवं नगरपालिका व नगर पंचायतों के मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश जारी किए हैं। उल्लेखनीय है कि इस दिवस को मनाने का उद्देश्य दृष्टिकोण में बदलाव लाना है। व्यक्ति को इस बात का आभास कराना है कि केवल आर्थिक विकास ही आवश्यक नहीं, बल्कि लोगों की खुशहाली और सुख को बढ़ाना भी अत्यंत महत्वपूर्ण है। इसके अतिरिक्त यह दिवस समावेशी, न्यायोचित और संतुलित आर्थिक विकास की जरूरत पर बल देता, जिसमें सतत् उन्नति गरीबी उन्मूलन और सभी की खुशहाली व सुख को सुनिश्चित किया जा सके और खुशी की तलाश को मानवीय अधिकारों और बुनियादी लक्ष्य में शामिल किया जा सके। मध्यप्रदेश में राज्य आनंद संस्थान आध्यात्म विभाग स्वस्थ्य समाज के निर्माण हेतु विभिन्न गतिविधियों के आयोजन के माध्यम से तनाव मुक्ति एवं अनांद के प्रसार की दिशा में प्रयासरत है।