बाइक सवार बदमाशों ने युवकों की पिटाई कर घर पर फेंके पत्थर


amjad khan
शाजापुर। मोटर साइकिल से आदर्श कालोनी पहुंचे बदमाशों ने तीन लोगों के साथ मारपीट की और घर पर पत्थर फेंके। मामले में फरियादी की शिकायत पर पुलिस ने प्रकरण दर्ज किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार स्थानीय आदर्श कालोनी निवासी सचिन जोशी, मयंक देवतवाल और गौरव महेश्वरी के साथ शनिवार दोपहर को अज्ञात बदमाशों ने मारपीट की। इसके बाद बदमाशों ने सचिन के घर पर पत्थर फेंके। फरियादी ने बताया कि जब वह होली खेल रहे थे, तभी बाइक सवार कुछ बदमाश आए और विवाद करने लगे। इसके बाद बदमाशों ने गौरव पर पेट्रोल डाल दिया और घर पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। इस घटना के बाद लोगों की भीड़ जमा हुई तो बदमाश ग्राम कांजा की तरफ बाइक से फरार हो गए। मामले में पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 336, 323, 294, 34 आईपीसी के तहत प्रकरण दर्ज किया है।