बेंगलूरु से 5 पूर्व मंत्री और दो विधायक लौटे भोपाल

पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट, गोविंद सिंह राजपूत भी लौटे 


भोपाल, प्रदेश में जारी सियासी नाटक के बीच लगातार नए-नए घटनाक्रम हो रहे हैं। कई दिनों से बेंगलूरु में ठहरे पूर्व कई मंत्री शनिवार को भोपाल लौट आए। इन पूर्व मंत्रियों का विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने इस्तीफा मंजूर कर लिया है। बताया जा रहा है कि एयरपोर्ट पर इन पूर्व मंत्रियों की सुरक्षा और बढ़ा दी है। बताया जा रहा है कि पूर्व मंत्री तुलसीराम सिलावट, प्रद्युमन सिंह तोमर, महेंद्र सिंह सिसोदिया, डॉ. प्रभुराम चौधरी और गोविंद सिंह राजपूत भोपाल पहुंचे। यहां से वह अपने गृह जिलों के लिए रवाना हो गए। पूर्व मंत्री अपने अपने गृह जिले में ही रहेंगे। सूत्र बताते हैं कि पूर्व मंत्रियों के साथ दो विधायक भी भोपाल लौटे हैं लेकिन उनके नामों की पुष्टि नहीं हुई है



मंत्रियों की बंगलों से हटाई नेमप्लेट
मंत्री पद और बाद में विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर होने के बाद राज्य शासन ने पूर्व 6 मंत्रियों के बंगलों से नेम प्लेट हटा दी है। बताया जा रहा है कि विधानसभा की सदस्यता से इस्तीफा मंजूर होने के बाद उनसे शासकीय बंगले भी वपिस ले लिए गए हैं। भोपाल में सभी पूर्व मंत्रियों के बंगलों पर पुलिस की निगरानी बढ़ा दी गई है। सभी 6 पूर्व मंत्रियों के यहां से स्टॉफ को भी हटा लिया गया है।