दांडी यात्रा को लेकर बैठक आयोजित 

awdhesh dandotia
मुरैना/जौरा। आज दिनांक 12 मार्च को बा और बापू के 150 भी वर्षगांठ पर दांडी यात्रा नमक सत्याग्रह 1930 को अंग्रेजों द्वारा जो कर लगाया गया था। उसके विरोध में गांधी ने आज ही के दिन लगभग एक सैकड़ा लोगों के साथ दांडी यात्रा गुजरात से शुरू की और नमक कानून का विरोध करते हुए पैदल दांडी मार्च किया।  महात्मा गांधी सेवा आश्रम जरा में पूर्व विधायक महेश मिश्र ने दांडी यात्रा के बारे में लोगों को युवाओं को जागरूक किया तथा उन्होंने आम आदमी के दैनिक जीवन में नमक सबका अधिकार है। इस पर कल लगाना गलत बात है। गांधी ने अंग्रेजों की कूटनीति शासन प्रणाली के विरोध में पैदल दांडी मार्च किया।  कार्यक्रम में प्रफुल्ल श्रीवास्तव, लक्ष्मी नारायण शर्मा, शीतल जैन, एन वाय पी संजय जाधव, सूर्यकांत, मनीष आदि लोग उपस्थित।