जिम्नास्टिक खिलाड़ी अमृतसर में करेगी प्रदर्शन

amjad khan
शाजापुर। खेल और युवा कल्याण जिला शाजापुर में जिम्नास्टिक खेल का स्टेडियम परिसर में प्रशिक्षण प्राप्त कर रही रानी तारिया का चयन विक्रम विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित अंतर महाविद्यालयीन जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त हुआ है। रानी तारिया अब 16 से 20 मार्च तक अमृतसर पंजाब में होने वाली राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता में प्रदर्शन करेगी। राष्ट्रीय जिम्नास्टिक प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ी 14 मार्च को उज्जैन संभाग से रवाना होंगे। खिलाड़ी की इस उपलब्धि पर उपसंचालक खेल और युवा कल्याण अधिकारी शर्मिला मुजाल्दे, जितेन्द्र शर्मा, योगेश मालवीय, मनोज वशिष्ठ ने हर्ष व्यक्त किया है।