कांग्रेस कार्यकर्ता एकजुट होकर फिर कांग्रेस को सत्ता में लाएंगे : सूबेदार सिंह पूर्व विधायक

कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक सम्पन्न
awdhesh dandotia
मुरैना/कैलारस। कांग्रेस पार्टी ने कार्यकर्ताओं किसान मजदूर युवाओं की ताकत से प्रदेश  में सरकार बनाई थी। लेकिन सत्ता के लोभी लोगों ने षड्यंत्र कर कांग्रेस की सरकार को गिरा दिया। लेकिन इसके बाबजूद भी कार्यकर्ता हताश निराश नहीं है। आगामी उप चुनावों में पूरी दमखम से मैदान में उतरेगा ओर कांग्रेस को सत्ता में बापसी कराएगा। उक्त उदगार जौरा के पूर्व विधायक सूबेदार सिंह खंडोली ने आज आंतरी कांग्रेस अनुसूचित जाति के सम्भागीय संयोजक भगरीलाल जाटव के निवास पर आयोजित कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक में व्यक्त किये। 
बैठक की अध्यक्षता रामहेत पिप्पल एडवोकेट अध्यक्ष अनुसूचित जाति जागरण मंच मुरैना ने की। बैठक में पूर्व विधायक सूबेदार सिंह खंडोली, भगरीलाल जाटव, रामहेत पिप्पल, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष पहाडग़ढ़ रामप्रकाश जाटव, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष कैलारस अशोक जाटव, पूर्व मंडी अध्यक्ष गणपतराम पटेल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य रामप्रकाश टैगोर, बाबूलाल सोलंकी, जगदीश सरपंच रिझोनी, निहाल सिंह, कप्तान सिंह, जुगराज मेघ सिंह सहित सैंकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में उपस्तिथ कार्यकर्ताओं ने पूर्व विधायक सूबेदार सिंह एवं एडवोकेट रामहेत पिप्पल का पुष्पहार पहनाकर स्वागत किया। बैठक में निर्णय लिया गया कि आगामी अप्रैल माह में कांग्रेस को मजबूत बनाने के लिए जौरा, कैलारस, पहाडग़ढ़, सबलगढ़ में कार्यकर्ता सम्मेलन किये जायेंगे।