माथुर वैश्य समाज की महिलाओं ने होली खेलकर फाग उत्सव मनाया गया, सूखी होली का दिया संदेश


awdhesh dandotia


मुरैना/अम्बाह। माथुर वैश्य समाज अम्बाह की महिलाओं ने शुक्रवार को परम्परागत अंदाज में सूखी होली खेलकर फाग उत्सव मनाया। 
जानकारी देते हुये श्रीमती गीता राजू गुप्ता ने बताया कि सर्वप्रथम राधा कृष्ण की मूर्ति पर अबीर गुलाल लगाकर फाग उत्सव की शुरुआत की गई। तत्पश्चात समाज की महिलाओं ने पानी बचाने के उद्देश्य से सभी को प्रेरित करने हेतु सूखी होली खेली व पारंपरिक होली के गीत गाकर धूमधाम से फाग उत्सव मनाया। फाग उत्सव के दौरान श्रीमती पूजा गुप्ता ने बताया कि समाज की समस्त महिलाएं एकता सूत्र में बंधने के साथ-साथ शिक्षा और सांस्कृतिक माहौल बनाने के लिए कार्य करेंगी। इसके साथ-साथ सामाजिक कुरीतियों को दूर करने के लिए सामाजिक जागरूकता अभियान चलाएंगी। श्रीमती गुप्ता ने यह भी कहा कि आजकल हर जगह केमिकल मिश्रित रंगों का प्रयोग किया जा रहा है। जिससे चर्म रोग होने की संभावना अधिक रहती है। इसलिये सबसे अच्छा तरीका है हाथ में गुलाल लेकर माथे पर तिलक लगाएं और सूखी होली खेलें।  होली पुरानी दुश्मनी को दोस्ती में बदलने का व खुशियां बांटने का त्यौहार है। जिसे हम मिलजुल कर मनाएं। इस अवसर पर आपसी प्रेम सद्भाव को बढ़ावा देने के लिए सामूहिक शपथ भी ली गई। कार्यक्रम में महिलाओं ने फाग के गीत गाए तथा ढोल की थाप पर भक्ति नृत्य किए सभी ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर व फूलों की वर्षा कर होली पर्व की शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर पारंपरिक होली गीत, रंग बरसे भीगे चुनरवाली, होली आई रे, होली खेले रघुवीरा अवध में, जय-जय शिव शंकर जैसे गीतों पर सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। आयोजन में श्रीमती अनीता गुप्ता, श्रीमती किशोरी गुप्ता, श्रीमती पूजा गुप्ता, श्रीमती सीमा गुप्ता, श्रीमती गीता राजू गुप्ता, श्रीमती गीता जगन्नाथ गुप्ता, शिखा गुप्ता, राधा गुप्ता, दीपशिखा गुप्ता, रेखा गुप्ता, माधुरी गुप्ता, रेखा रामअवतार गुप्ता, अंजली गुप्ता, रेनू गुप्ता, राधा गुप्ता, सीमा सहित अनेक महिलाएं मौजूद थीं।