मछली और उसके उत्पाद पूरी तरह सुरक्षित

dharmendta yadav
सीहोर, कोरोना वायरस कोविड-19 के बारे में सोशल मीडिया पर संदेश प्रसारित हो रहे है कि मछली और उसके उत्पाद कोरोना वायरस को फैलाने में सहायक है। मछली से उपभोक्ताओं को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ प्राप्त होते है। कोरोना वायरस संबंधी प्रसारित होने वाले संदेशों से उपभोक्ताओं को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थो से वंचित रहने की संभावना है।
      भारत सरकार द्वारा भी इस संबंध में सभी राज्यों के संचालक मत्स्योद्योग को पत्र के माध्यम से रोकथाम और नियंत्रण करने के लिए निर्देशित किया है। अब तक प्राप्त अधिकृत और आधिकारिक जानकारी अनुसार यह वायरस मानव से मानव में फैलता है। मछली और इसके उत्पाद पूरी तरह इसके प्रभाव से मुक्त है। मछली व मछली के उत्पाद उपयोग योग्य है।