न्यायालय परिसर में आयोजित किया विधिक साक्षरता षिविर

खरगोन 16 मार्च 2020/ न्यायालय परिसर खरगोन में सोमवार को विधिक साक्षरता षिविर आयोजित किया गया। षिविर को संबोधित करते हुए एडीजे श्री सुभाष सोलंकी ने कहा कि कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम एवं रोग प्रतिरोधक के विभिन्न उपाय है। अगर इन उपायों को अमल में लाए, तो करोनो वायरस हमारे आसपास नहीं फटकेगा। उन्होंने कहा कि व्यक्ति को सबसे पहले अपने आसपास व घर में स्वच्छता रखनी चाहिए। खाना खाने से पहले अच्छी तरह से साबुन से हाथ धोना चाहिए। बिना धोऐ हाथों से अपनी आंखों, नाक व मुंह छुने से बचना चाहिए। अगर व्यक्ति को सर्दी या खांसी हो रही हो, तो तुरंत डाॅक्टर को दिखाएं। षिविर में एडीजे श्री सैदी दाउदी एवं आयुष चिकित्सक डाॅ. डीके चैहान ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर एडीजे श्रीमती गीता सोलंकी, दारासिंह मंडलोई, आषीष दवंडे, श्रीमती आरती ढ़ींगरा, श्रीमती प्रियंका चैहान, श्री अभिषेक त्रिपाठी सहित न्यायालयीन कर्मचारी उपस्थित रहे।