पटाखे फोड़ कर खुशी में थिरके भाजपाई, मिठाई भी बाँटी  

awdhesh dandotia
मुरैना/जौरा। प्रदेश में चल रहे पॉलिटिकल ड्रामा सियासी उलटफेर का शुक्रवार को पटाक्षेप होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दौड़ गई। कांग्रेस की कमलनाथ सरकार के जाने की खुशी में भाजपा कार्यकर्ताओं ने मिठाई बांटकर पटाखे फोड़ते हुए ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरकते हुए जश्न में डूबे नजर आए। 
प्रदेश में बीते दिनों से चले आ रहे पॉलिटिकल ड्रामे का शुक्रवार को अंत होते ही भाजपाइयों में खुशी की लहर दिखाई पड़ी। दोपहर बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बस स्टैंड पर एकत्रित होकर ढोल नगाड़ों के साथ रैली के रूप में तहसील चौराहा पर पहुंचकर प्रदेश में पार्टी की सरकार के बढ़ते कदमों को देखते हुए पटाखे फोड़कर मिठाई बांटते नजर आए। साथ ही भाजपाई कार्यकर्ता ढोल नगाड़ों की धुन पर थिरक कर जश्न मनाया।  इस दौरान पूर्व विधायक सूबेदार सिंह रजोधा, रणवीर सिंह सिकरवार, भाजपा मंडल अध्यक्ष पंकज गुप्ता, राधा मोहन शर्मा, प्रकाश त्यागी, शगुन चंद जैन, बासुदेव शर्मा, सुनील सिंहल, अवधेश सिकरवार, अनिल गुप्ता, नीरज गोयल, आशीष गर्ग सहित कई भाजपाई मौजूद थे।