सघन मिशन इंद्रधनुष का चतुर्थ चरण 12 तक चलेगा 

मुरैना। मिशन इंद्रधनुष का चतुर्थ चरण 2 मार्च से शुरू हो गया है। यह मिशन 12 मार्च तक संचालित किया जा रहा है। इस अवधि में छूटी हुई गर्भवती महिलाओं एवं 0 से 2 वर्ष के चिन्हित बच्चो का टीकाकरण किया जायेगा। इस दौरान विशेष रूप से ईंट भटटे, मजरे टोले, पलायन परिवार, निमार्ण स्थल, घुमन्तु परिवार सहित एचआरए की सभी साईटो पर टीकाकरण अभियान चलाया जायेगा।  
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय मुरैना के डीपीएम ने जानकारी देते हुए बताया है कि राष्ट्रीय सघन मिशन इंद्रधनुष अभियान 2.0 चतुर्थ चरण के लिए जिले में प्लॉन बनाया गया है। अभियान के अंतर्गत टीम में एएनएम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व आशा कार्यकर्ता द्वारा चिन्हित स्थानो में टीकाकरण सत्रो का संचालन किया जावेगा। टीकाकरण सुनिश्चित करने के लिए स्लम एरिया, घुमन्तु आबादी, निर्माण स्थल, हाईरिस्क एरिया आदि स्थानों पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। अभियान के लिए जिला एवं ब्लॉक स्तर पर निगरानी दल बनाए गये हैं। अभियान के दौरान कोई भी चिन्हित गर्भवती माता व बच्चे न छूटे इसकी मानीटरिंग निरन्तर की जायेगी।