संकट मोचन मंदिर में फूलों की होली खेली 


kamlesh pandey
छतरपुर। होली के पांचवें दिन रंगपंचमी का पर्व मनाया जाता है। संकट मोचन मंदिर में इस पर्व पर राधा कृष्ण की सजीव झांकी सजाकर फूलों की होली खेली गई। वहीं फागों की भी मनामोहक प्रस्तुतियां हुईं। बड़ी संख्या में आस-पास के लोगों के साथ ही संत समाज मौजूद रहा।
संकट मोचन मंदिर प्रांगण में गत वर्ष की तरह इस वर्ष भी रंग पंचमी महोत्सव मनाया गया। समिति के सदस्य राजेन्द्र अग्रवाल ने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण और राधा की अनुपम सजीव झांकी सजाई गई थी। रंगों का इस्तेमाल करने के स्थान पर फूलों की होली खेली गई। जानराय टौरिया के श्रृंगारी महाराज सहित संतगण उपस्थित हुए। इस अवसर पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। साथ ही फागों की प्रस्तुति हुई। बुंदेली फागों का होली के अवसर पर गायन किया जाना प्रचलन में है। संस्कृति को समेटे फागों को प्रस्तुत किया गया।