अब तक 21 मरीज स्वस्थ्य हुए

sanjay sharma
खरगोन, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कार्यालय द्वारा मंगलवार को हेल्थ बुलेटिन जारी किया गया। जारी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार अब तक जिले के कोरोना से संक्रमित 21 व्यक्ति स्वस्थ्य हुए है। पिछले 24 घंटे में 9 मरीजों को जिला चिकित्सालय से डिस्चार्ज किया गया है। जिले में पॉजिटिव मरीजों की संख्या 61 है। वहीं नेगेटिव 557 और अब 145 की रिपोर्ट आना शेष है। पिछले 24 घंटे में 18 नए सैंपल भेजे गए है। जिला चिकित्सालय के आईसोलेशन वार्ड में अब 77 मरीज भर्ती किए गए है। पिछले 24 घंटे में 91 व्यक्तियों ने होम कोरेनटाईन की अवधि पूर्ण कर ली है। इस तरह जिले में कुल 17209 व्यक्तियों का होम कोरेनटाईन काल समाप्त हो गया है। जिले में अब कुल 18470 होम कोरेनटाईन व्यक्ति है। जिले में 14 कंटेनमेंट एरिया है और अब तक 6 मरीजों की मृत्यू हुई है। जबकि 1 व्यक्ति प्री-ज्यूमटिव पॉजिटिव है।