जनधन खाते मे आई राशि से बैंकों में महिलाओं की लगी भीड़


awdhesh dandotia
मुरैना/दिमनी। कोरोना वायरस से मजदूरो का रोजगार समाप्त हो गया उनकी रोजी रोटी के संकट के बादल उन पर  छा गए इस समस्या को  धियान में रखते  हुएखातों मेंप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने  शीघ्र  प्रत्येक जनधन महिलाओं के खाते डाल दी है जानकारी मिलते ही  ग्रामीण बैंको में निकलने हो? लगी हुई है लोकडाउन् का उलग्न करते हुए  बैंको के सामने चिपक कर ख?े रेहते है वे चाहे गैस  चूले या पेंसन अथवा नगद हो मोदी  की प्रसंसा करतें  हुए  प्रात: 9 बजे  से एकत्रित होकर कॅरोना वायरस को गले लगा सकते है कियो नही पुलिस ब्यवस्था की जावे  कर्मचारियों के आदेश का पालन  नही होता हैं। 


भाजपा  के कार्यकर्ताओं ने स्वच्छता सिपाहियों का किया सम्मान 
सैनिटाइजर मास्क एवं पुष्प वर्षा कर किया स्वच्छता सिपाइयों का सम्मान 
awdhesh dandotia
मुरैना/कैलारस। कैलारस इकाई द्वारा अनूठी पहल करते हुए कैलारस नगर परिषद के समस्त कर्मचारियों का सम्मान किया गया , यह सम्मान कोरोना वायरस संक्रमण के चलते दिए जाने वाले अहम योगदान को ध्यान में रखते हुए किया गया , जिसमें भाजपा के कार्यकर्ताओं ने समस्त 151 कर्मचारियों को सैनिटाइजर , मास्क , फल एवं पुष्प वर्षा कर सभी का सम्मान किया।
कैलारस भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा नगर की साफ सफाई एवं नगर परिषद के अधिकारियों का सम्मान समारोह का आयोजन किया गया जिसमें नगर परिषद के समस्त 151 कर्मचारियों का सैनिटाइजर मास्क फल एवं पुष्प वर्षा कर सभी का सम्मान किया गया इस अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया की आज देश मुश्किल दौर से गुजर रहा है जिस वक्त हम घरों में रहते हैं उस वक्त नगर परिषद के कर्मचारियों द्वारा नगर में साफ सफाई के साथ-साथ सैनिटाइजर छिड़काव आदि कार्य करवाए जाते है , कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने के लिए वह सभी संभव कार्य करते हैं जो उनकी क्षमताओं के हैं , आज यह कर्मचारी कोरोना से बिना किसी प्रोटेक्शन के लगातार अनवरत रूप से हम लोगों को साफ स्वच्छ माहौल उपलब्ध करा रहे हैं जिसके चलते इनका समस्त नगर के स्वच्छता सिपाहियों का सम्मान किया जाना ही सर्वोपरि होगा ,  इसलिए आज हम भाजपा इकाई कैलारस द्वारा इन सभी सफाई कर्मचारियों सहित नगर परिषद के अधिकारियों का सम्मान किया गया है। स्वच्छता सिपाहियों के सम्मान समारोह  के अवसर पर तहसीलदार नरेश शर्मा , नगर परिषद के सीएमओ संतोष शर्मा , सब इंजीनियर  विनोद त्यागी , भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता सियाराम सिकरवार , बृजेश बंसल , राम लखन धाकड़ सरपंच खुमान का पुरा , सूरज उदयपुरा रामखिलाड़ी धाकड़ , सौरभ बंसल सहित अन्य कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।