मंत्री मंडल विस्तार संक्रमित: मिश्र

awdhesh dandotia
मुरैना/जौरा। मतदाता जागो अभियान मोर्चे के अध्यक्ष श्री महेश दत्त मिश्र ने अपने लिखित वक्तव्य में कहा है कि, श्री शिवराज सिंह के मंत्रिमंडल का विस्तार  भ्रष्टाचार विश्वासघात से संक्रमित है इस्तीफा देने वाले मंत्रियों को विधायक बनाने से पहले मंत्रिमंडल में श्री तुलसी सिलावट व श्री गोविंद राजपूत की शपथ दुराभि संधि का ही परिणाम है। इस सौदेबाजी का अंत वही होगा जो 1967 में श्री गोविंद नारायण की जीके मंत्रिमंडल का हुआ था। 20 वीं सदी में मध्य प्रदेश के सत्ता परिवर्तन की जनादेश के विपरीत हुआ था 21वीं सदी में यह दोहरा दिया है।  मध्य प्रदेश के जागरूक मतदाता समय पर जवाब देंगे।