फेसबुक पर पत्नी के खिलाफ आपत्तिजनक पोस्ट डाली, केस दर्ज


khemraj mourya
शिवपुरी। पति ने फेसबुक पर अपनी पत्नी को लेकर आपत्तिजनक पोस्ट डाल दी। पत्नी ने सिटी कोतवाली जाकर पति के खिलाफ मुकदमा दर्ज करा दिया है। पुलिस ने केस दर्ज कर मामला विवेचना में ले लिया है।
जानकारी के मुताबिक निधि जैन पत्नी अनुराग जैन ने सिटी कोतवाली में बुधवार को शिकायती आवेदन दिया। जिसमें पति अनुराग जैन ने आरोप लगाया है कि उसने फेसबुक पर आपत्ति जाकर कमेंट्स किए हैं। दोनों की शादी 22 जनवरी 2018 को हुई थी। शादी के समय तक सबकुछ ठीक चला। बाद में विवाद होने लगा और मामला तलाक तक पहुंच गया। वर्तमान में कोर्ट में प्रकरण चल रहा है। पति तमिलनाडु चेन्नई में काम करते हैं। पुलिस ने आरोपी पति अनुराग जैन के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।