राहत की रसोई का शुभारंभ 


kamlesh pandey
खजुराहो। पिछले कई वर्षो से खजुराहो-राजनगर सहित आसपास के ग्रामों में समाजसेवा करने वाले युवा समाजसेवी गौरव सिंह बघेल ने रविवार को राहत की रसोई का शुभारंभ हो गया है। दोपहर 1 बजे माता-पिता और मां अन्नपूर्णा की पूजा-अर्चना के बाद राहत की रसोई में भोजन बनाने का कार्य शुरू कराया गया। राहत की रसोई में अब रोजाना नगरवासियों को भरपेट भोजन मिलेगा। गौरव सिंह बघेल ने बताया कि इस कार्य मे उनकी टीम के समाजसेवी पं. सुधीर शर्मा, विक्रांत पाठक, मृगेंद्र सिंह, राहुल सोनी, सचिन पाठक, रविंद पाठक, चाली राजा, बृजेश सिंह, शैलेन्द्र सिंह आदि की अहम भूमिका है। उनका लक्ष्य निर्धन, गरीब, असहायों, मजदूरों को भोजन उपलब्ध कराना है। उन्होंने बताया कि जब से लॉकडॉउन और कफ्र्यू लगा है तभी से उनकी टीम राजनगर-खजुराहो तथा आसपास के ग्रामों में मास्क, सेनेटाइजर का वितरण भी कर रही है।